World Happiness Report 2022 : संयुक्त राष्ट्र ने साल 2022 की विश्व में सबसे खुशहाल देशों की सूची जारी कर दी है। World Happiness Report 2022 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क की तरफ से जारी किया गया है. आपको बता दे की फिनलैंड (Finland) हर बार की तरह इस बार भी अपना नंबर वन का ताज बरकरार रखा है। इस सूची में संयुक्त राष्ट्र ने कुल 146 देशों को शामिल किया है।

इस सूची में भारत को136वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड लगातार 5वें साल भी शीर्ष पर बना हुआ है. वंही दूसरे स्थान पर डेनमार्क, तीसरे स्थान पर आइसलैंड, चौथे पर स्विट्जरलैंड और पांचवे स्थान पर नीदरलैंड है।
अगर हम भारत के पड़ोसी देशों की बात करे को पाकिस्तान इस सूची में भारत से आगे 121वे स्थान पर है जबकि नेपाल 84 वें, बांग्लादेश 94वें स्थान पर, अफगानिस्तान 146 वें और श्रीलंका 127 वें स्थान पर है।
अगर बात करे वर्ष 2021 की तो भारत 139वें पायदान पर था. इस साल की रिपोर्ट में यूरोपीय देश फिनलैंड को खुश रहने के मामले में सभी देशों से आगे बताया गया है.



world happiness report 2022 India ranking l
Hi