Draupadi Murmu biography: नमस्कार दोस्तों ! कैसे है आप सब । दोस्तों आज हम बात करने वाले है भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीवन (Draupadi Murmu biography) से संबन्धित जानकारी जैसे द्रौपदी मुर्मू का जन्म कब हुआ था ? द्रौपदी मुर्मू किस राज्य की रहने वाली हैं? द्रौपदी मुर्मू की कुल संपत्ति कितनी है ? द्रौपदी मुर्मू वर्तमान में किस पद पर कार्यरत हैं?, द्रौपदी मुर्मू क्यों चर्चा में हैं ? आदि।
जी हाँ दोस्तों जैसा की आप को पता है की भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए द्रौपदी मुर्मू का नाम की घोषित किया है । द्रौपदी मुर्मू 2021 तक झारखंड राज्य की राज्यपाल रही है ।
Draupadi Murmu biography
द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओड़िशा के मयूरभंज जिला के बैदापोसी गांव में June 20, 1958 को हुआ था। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu biography) के पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है जो एक आदिवासी संथाल परिवार से हैं। द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है । द्रौपदी मुर्मू एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ हैं, जो ओड़िशा राज्य से संबंधित हैं।
Name | Draupadi Murmu |
Father Name | Biranchi Narayan Tudu |
Date of Birth | June 20, 1958 |
Husband Name | Shyam Charan Murmu |
द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन
द्रौपदी मुर्मू ने अपने राजनीतिक जीवन (Draupadi Murmu biography) की शुरुवात साल 1997 में राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर हुई थी । द्रौपदी मुर्मू भाजपा की अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष और भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रह चूंकि है।
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक चुनी गई ।
इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में 2000 और 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री भी बनाया गया था
द्रौपदी मुर्मू मई 2015 से 2021 तक में झारखंड की 9वीं राज्यपाल के रूप मे सपथ लिया था जो की झारखंड की पहली महिला राज्यपाल थी । इस साथ ही द्रौपदी मुर्मू किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी भी हैं।
द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा (द्रौपदी मुर्मू कितनी पढ़ी है)
दोस्तों द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा (Education of Draupadi Murmu) की बात की जाए तो द्रौपदी मुर्मू की शुरुवाती शिक्षा गांव में एक लोकल स्कूल में हुई थी। ग्रेजुएशन (Graduation) करने के लिए Draupadi Murmu भुवनेश्वर चली गई और रमा देवी महिला कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्लीट किया।
द्रौपदी मुर्मू का शुरुवाती कैरियर:
दोस्तों अगर द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu biography) के शुरुवाती कैरियर की बात करे तो द्रौपदी मुर्मू ओडिशा सरकार में बिजली विभाग में बतौर Junior Asaiatant साल 1979 से 1984 तक काम कर चुकी है। इसके बाद साल 1994 से 1997 तक बतौर शिक्षक अपना कैरियर रायरंगपुर में स्थित एक कॉलेज से किया था।
द्रौपदी मुर्मू का पारिवारिक जीवन ( Family life of Draupadi Murmu)
दोस्तों अगर द्रौपदी मुर्मू के पारिवारिक जीवन (Draupadi Murmu biography) की बात की जाए तो उनकी साड़ी श्याम चरण मुर्मू के साथ हुई थी । द्रौपदी मुर्मू ने कुल तीन बच्चों को जन्म दिया जिनमे 2 बेटे और 1 बेटी थी।
आपको बता दूं की इनका पारिवारिक जीवन (Draupadi Murmu biography) बहुत ही संघर्ष पूर्ण रहा या कह सकते है की सुखमय नही रहा। इनके बेटे और पति अब इस दुनिया में नहीं है । द्रौपदी मुर्मू की बेटी का नाम इतिश्री है जो अभी इनके साथ है। द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री की सादी गणेश हेमब्रम के साथ हुई है।